Mathura News: 32 मंचों पर बिखरी लोक संस्कृति की छटा
मथुरा, सितम्बर 5 -- Mathura News: कान्हा के जन्मोत्सव पर मथुरा की पावन धरा एक बार फिर भक्ति, संगीत और लोक संस्कृति के रंग में रंगी नजर आई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजे मंचों पर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ब्रज की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। कहीं राधा-कृष्ण की रासलीला ने मन मोहा तो कहीं लोकगीतों और भजनों की स्वर लहरियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कान्हा के जन्म की खुशी में सजा ब्रज इस दौरान भक्ति, कला और संस्कृति के अद्भुत संगम का साक्षी बना। कृष्ण जन्मोत्सव के दौरान 27 छोटे और पांच बड़े मंचों पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन मंचों पर देश-प्रदेश के कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और ब्रज की लोक परंपराओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Banka News: 'हरे कृष्ण-हरे राम' क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.