मथुरा, अगस्त 27 -- Mathura News: श्री रामलीला महोत्सव के लिए होने वाले द्विवार्षिक अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर श्री रामलीला संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने रत्नाकर सागर स्थित रामभवन में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में बताया कि अध्यक्ष पद के लिए होने वाला चुनाव आगामी 30 अगस्त को भारत मिलाप चौक स्थित हनुमान ध्वज के नीचे किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष अजय मंगला ने बताया कि श्री रामलीला संस्थान के तत्वावधान में हर वर्ष ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाता है। महोत्सव के लिए समाज द्वारा सर्वसम्मति से संस्थान का अध्यक्ष चुनने के लिए द्विवार्षिक चुनाव किया जाता है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: राम रूप अध्यक्ष, दिनेश सोनी महामंत्री और हेमंत बने कोषाध्यक्ष इसी क्रम में इस वर्ष संस्थान के अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है...