मथुरा, सितम्बर 26 -- Mathura News: जनपद के 25 ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय निर्माण का कार्य एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पूरा न होने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी ब्लाकों के एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायतों के सचिवों को चेतावनी दी है कि यदि 15 अक्तूबर तक निर्माण पूरा नहीं कराया तो उनका वेतन रोक दिया जाएगा। बाल विकास सेवा पुष्टाहार के जिला कार्यक्रम अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर अवगत कराया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद की 25 ग्राम पंचायतों के 28 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल मैत्रिक शौचालय निर्माण हेतु प्रति शौचालय 36 हजार रुपये रुपये की दर से कुल 10. 08 लाख रुपये की धनराशि 27 जुलाई 2026 को हस्तांतरित की गई थी। लेकिन अभी तक इन आंगन...