मथुरा, जुलाई 31 -- Mathura News: जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा गुरुवार को 21वीं स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए गणेशरा स्पोटर्स स्टेडियम में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। चयनित खिलाड़ी सात से आठ अगस्त तक प्रयागराज में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जाएंगे। चयन ट्रायल जिला उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अंडर-18 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुजल कुमार, ललित, यश चौधरी, प्रिंस यादव और शिवा का चयन हुआ। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनामिका पाल, मधु कुंतल, रुचि और श्रद्धा उपाध्याय चयनित हुईं। यह भी पढ़ें- कानपुर एथलेटिक्स टीम का ट्रायल के आधार पर हुआ चयन वहीं ...