Mathura News: 16 लाख के बकाए पर कटवाए 110 विद्युत कनेक्शन
मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: विद्युत निगम की टीमों ने अभियान चलाकर करीब 16 लाख के बकाए पर 110 कनेक्शन कटवा दिए। ग्रामीण क्षेत्रों में लगे कैंपों के माध्यम से कर्मचारियों ने बकाया राशि जमा करने की अपील बकाएदारों से की। गोवर्धन डिवीजन के अडींग, रामपुर, सतोहा, सलेमपुर, मगोर्रा आदि क्षेत्रों में विद्युत निगम द्वारा कैंपों का आयोजन किया गया। एसडीओ दतिया मनीष बंसल के निर्देशन में लगे कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान,बिल संशोधन आदि कार्य हुए। साथ ही लंबे समय से बकाया राशि जमा न करने पर टीमों ने 110 कनेक्शनों की लाइन काट सप्लाई बाधित कर दी। इन पर करीब 16 लाख का बकाया बताया गया। एसडीओ दतिया के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं。
शहर के कई क्षेत्रों में रही बिजली समस्या मसानी बिजलीघर पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.