Mathura News: 15 स्कूली वाहनों के चालान कर 3 स्कूली वाहन किए सीज
मथुरा, अगस्त 12 -- Mathura News: मथुरा, प्रदेश मुख्यालय से मिले निर्देश के बाद परिवहन विभाग ने मंगलवार को अनफिट एवं सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध 15 दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 की शुरूआत कर दी। एआरटीओ प्रवर्तन राजेश राजपूत के निर्देशन में सतेन्द्र कुमार सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल), संदीप चौधरी यात्रीकर अधिकारी तथा पूजा सिंह यात्रीकर अधिकारी द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न स्कूली बसों, वैनों एवं निजी या अनुबंधित वाहनों की फिटनेस, परमिट, प्राथमिक उपचार बॉक्स, अग्निशमन यंत्र तथा चालकों की योग्यता व आवश्यक दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी, अनफिट वाहन संचालन तथा आवश्यक दस्तावेजों के अभाव पाए जाने पर 15 स्कूली वाहनों (बस,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.