Mathura News: 12 घंटे में रुक-रुक कर 20 एमएम बरसे मेघ
मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: उमस भरी गर्मी के बीच सोमवार की सुबह से मौसम ने फिर करवट ली। सुबह से रात तक रुक-रुक कर हुई झमाझम बारिश ने मानसून के आगमन के संकेत दिए। उमस से अकुलाए लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के चलते बीएसए-कंकाली मार्ग समेत कई प्रमुख मार्गों पर लोगों को जलभराव से हालात से जूझना पड़ा। महानगर में पिछले 12 घंटे में 20 एमएम बारिश दर्ज की गयी। जनपद में पिछले तीन-चार दिन से उमस ने लोगों का हाल-बेहाल कर रखा था। लोगों को पल-पल अच्छी बारिश का इंतजार था। बीती रात मौसम ने करवट बदलनी शुरु की। सोमवार की सुबह लोग सोकर उठे तो आसमान में घने बादल छाए हुए थे। आद्रता भी सुबह से चरम पर थी। सुबह करीब सात बजे से मेघों ने हल्की फुहारों के साथ बारिश का आगाज किया। कुछ मिनट की हल्की फुहारों के बाद मेघ शांत हो गए, लेकिन करीब डेढ़ घंटे के बाद मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.