Mathura News: 10 दिवसीय लोकसंगीत कार्यशाला का हुआ समापन
मथुरा, जुलाई 28 -- Mathura News: मथुरा, उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान (संस्कृति विभाग) लखनऊ द्वारा 10 दिवसीय लोक संगीत कार्यशाला सृजन-2026 का समापन महेन्द्र प्रताप नगर स्थित स्वामी विवेकानन्द जूनियर हाईस्कूल के सभागार में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य योगेन्द्र सिंह नौहवार द्वारा की गई। अतिथियों ने मां शारदे की छवि पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यशाला में 40 प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. खेमचन्द यदुवंशी शास्त्री ने कहा कि ब्रज की प्रदर्शनकारी मंचीय कला व संस्कृति हमारी पहचान है, इसे संरक्षण प्रदान करते हुए नई पीढ़ी को सौंपना हमारा दायित्व है।
कार्यशाला का संचालन मुख्य प्रशिक्षक हरप्रसाद राजपूत ने बताया कि इस कार्यशाला में लोक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.