Mathura News: तीन दिन से लापता 12 वर्षीय मासूम की नहीं दर्ज की गुमशुदगी
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: थाना क्षेत्र की निवासी गरीब विधवा अपने 12 वर्षीय मासूम के लापता होने के बाद से उसकी तलाश में भटक रही है। महिला का आरोप है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी मांट थाना पुलिस अभी तक न तो गुमशुदगी दर्ज की है और ना ही बच्चे की तलाश को कोई ठोस कदम उठाया है। गांव नगला लौहरे, भद्रवन निवासी विधवा रचना देवी का 12 वर्षीय बेटा लवकुश शुक्रवार शाम घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेलते समय अचानक गायब हो गया था। काफी देर तक घर वापस न आने पर चिंता हुई तो उसकी सभी जगह तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पीड़िता का कहना है कि बेटे के न मिलने पर वह अगले दिन अपने पिता के साथ थाने पहुंची और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा। आरोप है कि वह लगातार थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक गुमशुदगी दर्ज नहीं की है। निरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.