Mathura News: होली गेट पर लावारिस बैग मिलने से सनसनी
मथुरा, अगस्त 24 -- Mathura News: कोतवाली अंतर्गत होली गेट चौराहे के समीप लावारिस हालत में बैग मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बैग कब्जे में कर चेक किया तो पता चला कि उसमें कुछ कपड़े थे। तब जाकर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। रविवार सुबह होली गेट चौराहे के समीप रोड पर लावारिस हालत में एक बैग पड़ा था। इसे देख लोगों में सनसनी फैल गयी। लोग अनहोनी आशंका को लेकर इधर-उधर भागने लगे। इसकी जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस ने रोड किनारे पड़े काले रंग के लावारिस बैग को होशियारी पूर्वक कब्जे में कर चेक किया। उसे खोल कर देखा तो बैग में कुछ कपड़े रखे थे। इसके बाद पुलिस व लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस बैग स्वामी की जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.