मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: दक्षिणांचल मुख्यालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विद्युत प्रवर्तन दल एवं रेड्स टीम ने अभियान के दौरान होटल सहित आठ स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। चोरी में उपभोक्ताओं पर लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। विजिलेंस प्रभारी अरूण कुमार, जेई किशन कुमार, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र पाल सिंह सहित टीम के सदस्यों ने सूचना पर रिफाइनरी गेट नंबर नौ स्थित वाणिज्यिक कनेक्शन होटल मोहित पैलेस को चेक किया तो चेंज ओवर के माध्यम से गड़बड़ी का पता चला। यहां चेंज ओवर से विद्युत उपयोग मिला, जबकि करीब 12 किलोवाट लोड मिला। विजिलेंस टीम ने रेड्स टीम के एई सतेन्द्र कुमार, जेई पवन सहित अन्य कर्मचारियों के साथ हाई लाइन लॉस फीडर के राल में अभियान चलाया। यहां सात स्थानो...