मथुरा, जुलाई 21 -- Mathura News: मथुरा, लखनऊ अग्निकांड के बाद होटल एवं रेस्टोरेंट कारोबार के सामने उत्पन्न हुई चुनोतियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के समाधान के लिए मथुरा-वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से बुधवार दोपहर दो बजे से महत्वपूर्ण बैठक बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। बैठक में होटल व्यवसायियों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर समाधान का रास्ता तलाशा जाएगा। इसमें सचिव मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण, सिटी मजिस्ट्रेट, चीफ फायर ऑफिसर, पर्यटन अधिकारी सहित होटल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड के बाद होटल उद्योग कई नई चुनोतियों का सामना कर रहा है। उन्होंने होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों से अधिक से अधिक संख्य...