Mathura News: हॉकी में श्रीजी बाबा टीम की 4-0 से जीत, फुटबॉल में भी दबदबा
मथुरा, अगस्त 31 -- Mathura News: विद्या भारती पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर में आयोजित चार दिवसीय 38वीं क्षेत्रीय हॉकी एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को हॉकी में श्रीजी बाबा स्कूल की 4-0 से जीत हुई, जबकि फुटबॉल में भी श्रीजी बाबा की टीम का दबदबा रहा।
हॉकी प्रतियोगिता हॉकी के मुकाबलों में अण्डर-14 बालक वर्ग में नोएडा और पूरनपुर पीलीभीत की टीमों के बीच हुए पहले मुकाबले में नोएडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। इसके बाद अण्डर-17 बालिका वर्ग में नोएडा और रतनलाल फूल कटोरी देवी स्कूल, मथुरा की टीमों के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें नोएडा की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 3-0 से विजय हासिल की। हॉकी के तीसरे मुकाबले में अण्डर-14 बालक वर्ग में नोएडा और मेजबान श्रीजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.