Mathura News: हैड कांस्टेबल का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
मथुरा, जुलाई 13 -- Mathura News: सिविल लाइन स्थित कैनरा बैंक की सुरक्षा ड्यूटी पर गये हेड कांस्टेबल की सर्विस राइफल से गोली लगने से हुई मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा बालाजीपुरम निवासी परिजनों को सौंप दिया। रविवार दोपहर ध्रुव घाट पर सलामी के मध्य राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताते चलें कि शनिवार रात करीब साढ़े सात बजे सिविल लाइन क्षेत्र स्थित कैनरा बैंक शाखा की सुरक्षा ड्यूटी पर गये हेड कांस्टेबल अजीत कुमार की खुद की इंसास राइफल से गोली लगने से मौत हो गयी थी। पुलिस ने शव का चिकित्सीय पैनल से वीडियोग्राफी के मध्य पोस्टमार्टम कराया था। इसके बाद शव को परिजन बालाजीपुरम, हाइवे स्थित निवास पर ले गये। उसकी मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस कर्मियों में शोक लहर दौड़ गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.