मथुरा, अक्टूबर 6 -- Mathura News: थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थान पर रविवार-सोमवार को हुए हादसों में अवकाश पर आये फौजी व दिल्ली निवासी युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भिजवाया। गांव झुड़ावई, फरह निवासी सत्यवीर सिंह फौजी (29) अवकाश लेकर घर आये हुए थे। रविवार रात करीब आठ बजे वह कस्बा फरह काम से आये थे। यहां से स्कूटी से वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके चलते फौजी गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गये। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व लोगों ने तत्काल उपचार को भिजवाया। हालत चिंताजनक होने पर मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। फौजी अपने पीछे तीन ...