मथुरा, जुलाई 20 -- Mathura News: थाना जैंत अंतर्गत हाईवे पर शनिवार देर रात ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार शराब पीकर नशे में रोककर गाली-गलौज कर सरिया से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद भाइयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ​ग्राम जैंत निवासी पीड़ित खजान सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 14 जुलाई रात करीब साढ़े 11 बजे ई-रिक्शा को लेकर हाईवे के रास्ते घर जा रहा था, तभी रास्ते में बाइक सवार श्याम सिंह, अनुज ने अपने दो अन्य साथियों के साथ आकर उसे रोक कर गाली-गलौज करने लगे। इसका विरोध करने पर नामजदों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान नामजदों ने जान से मारने की नीयत से खजान सिंह के सिर पर सरिया से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित क...