Mathura News: हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन, हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: शुक्रवार शाम तेज आंधी के साथ आई हल्की बारिश से बिजली का सिस्टम गड़बड़ा गया। हाईटेंशन लाइनों में ब्रेक डाउन होने से हजारों उपभोक्ताओं की लाइट बंद हो गई। सोशल मीडिया के माध्यम से उपभोक्ता बिजली के बारे में जानकारी करते रहे और विभागीय कर्मी बिजली का अपडेट करते रहे। शुक्रवार देर शाम आई तेज आंधी से एक बार फिर बिजली व्यवस्था गड़बड़ा रही। कैंट, आकाशवाणी, गोविन्दपुर, चैतन्य विहार, गनेशरा, लक्ष्मीनगर आदि बिजलीघर क्षेत्रों की सप्लाई बंद हो गई। यहां हाईटेंशन लाइनों में खराबी बताई गई। कुछ जगह सुरक्षा की दृष्टि से भी सप्लाई बंद कराई गई। मसानी से पोषित डीग गेट फीडर भी बंद रहा। राधानगर, गांधी पार्क, कुसुम वाटिका, जन्मभूमि क्षेत्र की लाइट बंद रही। कृष्णानगर डी ब्लॉक क्षेत्र में तार टूटने से बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.