Mathura News: हाइवे पर पुराने एआरटीओ कट के समीप मिला शव
मथुरा, नवम्बर 15 -- Mathura News: थाना हाईवे के अंतर्गत शनिवार सुबह हाइवे पर पुराने एआरटीओ कट के समीप एक व्यक्ति का शव देख सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक हाइवे अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पुलिस को हाइवे पर पुराने एआरटीओ कट के समीप व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की तो पता चला कि मृतक राजू (45) मूल निवासी गांव नगला जगरूपा, सुरीर हाल निवासी आनंदकुंज कॉलोनी, बिर्जापुर, हाईवे का रहने वाला था। इसकी जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर आ गये। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं थे। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जानकारी कर रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.