Mathura News: हाइवे पर खड़े ट्रक में बाइक टकराने से धौलपुर के युवक की मौत
मथुरा, अगस्त 14 -- Mathura News: थाना रिफाइनरी के अंतर्गत हाइवे पर जियो पंप के समीप गुरुवार शाम रोड किनारे खड़े ट्रक में आगरा की ओर से जा रही बाइक टकरा गयी। इसके चलते धौलपुर निवासी बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक रिफाइनरी अजय कौशल ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि बरारी के समीप हाइवे पर जियो पैट्रोल पम्प के समीप ट्रक खड़ा था। तभी मथुरा से आगरा की ओर बाइक लेकर जा रहे युवक भूपेन्द्र कुमार त्यागी (28) निवासी गांव मछरिया, धौलपुर, राजस्थान की बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गयी। इसके चलते बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में किया। इस दौरान उसकी जेब से मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.