Mathura News: हर्षोल्लास से मनायी गयी स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
मथुरा, सितम्बर 4 -- Mathura News: परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सम्पूर्ण विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गुब्बारों, आकर्षक झांकियों एवं श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित मनमोहक सजावट से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबन्धक शिवेन्द्र गौतम एवं प्रधानाचार्य विपिन कुमार शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न स्वरूपों के समक्ष पुष्पार्चन एवं आरती-वंदन के साथ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक शिवेन्द्र गौतम जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन त्याग, प्रेम, कर्तव्य, कर्म और धर्म का अद्भुत प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Shamli News: जन्माष्टमी पर नन्हे कान्हाओं ने प्रस्तुत कीं कृष्ण की बाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.