मथुरा, सितम्बर 14 -- Mathura News: सीएसआरवी आश्रम के विद्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक निदेशक मानवेंद्र सिंह ने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर भगवान श्री गणेश की आराधना की तथा समाज में सुख-समृद्धि और ज्ञान की कामना की। ​प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान श्री गणेश का जीवन हमें ज्ञान, विवेक, अनुशासन और सकारात्मक सोच की प्रेरणा देता है। अकैडमिक डायरेक्टर के जी मिश्रा, मितेश मोहन कौशिक शर्मा, विशाल शर्मा, राकेश शुक्ला सहित विद्यालय परिवार के अनेक गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: घर-घर विराजे गणपति, जयकारों से गूंज...