मथुरा, जुलाई 6 -- Mathura News: हरे कृष्णा ऑर्चिड में रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन बनाकर निवासियों से रुपये हड़पने और मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। न्यायालय के आदेश पर रविवार को तीन नामजदों समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हरे कृष्णा ऑर्चिड के प्रबंधक राजदीप ने दर्ज कराई एफआईआर के अनुसार, निवासियों को कॉलोनी हैंडओवर नहीं की गई है। निर्माण कार्य और संपत्तियों का विक्रय भी अभी शेष है, यही कारण है कि कॉलोनी का प्रबंधन कंपनी और उसके अधिकृत प्रतिनिधियों के पास है। आरोप है कि नामजद अन्नू सिंह, भारत भूषण मिश्रा और प्रमोद कुमार सिंघल सहित अन्य लोगों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हरे कृष्णा ऑर्चिड का गठन किया और स्वयं को कॉलोनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताना शुरू कर द...