मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: हरियाली तीज पर शनिवार की सुबह पर्वत की हरी छटा के मध्य लाडली मंदिर का अद्भुद नजारा सभी को आकर्षक कर रहा था। भक्त अपनी आराध्य राधाजी के जय जयकार लगाते हुए अपने कदम मंदिर की तरफ बढ़ा रहे थे। हरे वस्त्रों से सुसज्जित मनमोहनी शृंगार में लाडली लाल (राधा कृष्ण) और उनकी सखियों की झांकी अलौकिक नजर आ रही थीं। शृंगार दर्शन के समय ब्रह्मांचल पर्वत स्थित विश्व प्रसिद्ध लाडली जी मंदिर में बृषभानु सुता को स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूलाया गया। सेवायतों द्वारा वृषभानु नंदनी को छप्पन व्यंजनों से भोग लगाया गया। बृषभानु नंदनी के दिव्य दर्शन कर श्रद्धालु खुद को कृतार्थ मान रहे थे। पूरा मंदिर परिसर राधाकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। गोस्वामी समाज द्वारा गाये जा रहे सावन की मल्हार श्री बृषभानु की पौरी रच्यो है हिडोरना, ब्रज मो...