मथुरा, अगस्त 17 -- Mathura News: गौगा मार्ग पर स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के उपलक्ष्य में विशाल कुश्ती दंगल में हरिओम पहलवान ने दंगल में बिना लड़े आखिरी कुश्ती जीत ली। दंगल का शुभारंभ आयोजक केहरी सिंह पहलवान ने दो पहलवानों के मध्य हाथ मिलवाकर किया, जिसमें तमाम छोटी-बड़ी कुश्तियां हुईं। विजयी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में रंजीत पहलवान खजूरी, अनिल पहलवान कुमरपुर ,लालू सातरोक, अभय पहलवान सोंख ने अपने प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को हराकर जीत हासिल की। वहीं भोला, सोनू, विश्वजीत, मनीष, आकाश, सचिन, मनीष, मोहित, सूरज, ललित, आकाश, देवेश की कुश्ती बराबरी पर रही। अंतिम कुश्ती में यूपी केशरी हरिओम पहलवान से लड़ने कोई पहलवान नही आया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दंगल में झूंसी के अरविंद तिवारी विजेता दंगल कमेटी ने हरिओम पहलवान को विजयी...