मथुरा, अक्टूबर 9 -- Mathura News: सिद्ध पीठ हनुमान टेकरी पर मंगलवार को आयोजित संत समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के एक पक्षकार दिनेश शर्मा उर्फ फलाहारी महाराज को लेकर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित संतों ने सर्वसम्मति से उनका सामाजिक और धार्मिक बहिष्कार करने की घोषणा की तथा भविष्य में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में उन्हें आमंत्रित न करने का निर्णय लिया। बैठक में संतों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग स्वयं को संत के रूप में प्रस्तुत कर धार्मिक विषयों को विवादित बनाकर चर्चा में बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि संबंधित व्यक्ति का किसी मान्यता प्राप्त पीठ या मठ से संबंध नहीं है और वह लगातार विभिन्न संतों एवं धार्मिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास करते रहे हैं। संतों ने कहा कि पूर्व में भी श्री...