मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार प्रथम की अदालत ने हत्या के मामले में सुनवाई करते हुए शुक्रवार को छह आरोपियों पर दोष सिद्ध किया। अदालत ने पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं, एक आरोपी के अदालत में उपस्थित नहीं होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी कर 28 अक्तूबर को पेश करने का आदेश दिया गया। मामले में सजा पर फैसला 28 अक्तूबर को सुनाया जाएगा। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि थाना वृंदावन क्षेत्र के गांव आझई निवासी भूपन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने भतीजों धीरू उर्फ धीरज और गोपाल के साथ एक सितंबर 2016 को गोवर्धन के गांव बसौंती में रिश्तेदार के यहां गए थे। परिक्रमा लगाने के बाद देर रात वाहन से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे आझई खुर्द के समीप चतुरी पंडित के खेत के पास डूंगर, सत्तो, भं...