Mathura News: हत्या के प्रयास में वांछित चार आरोपी घायल
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: थाना जैंत पुलिस टीम ने पांच दिन पहले गांव जौनाई में स्कूटी निकालने को लेकर हुए विवाद में जान से मारने के प्रयास के आरोप में वांछित चल रहे आरोपियों में से चार को गुरुवार रात गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया है। विवाद के दौरान की गयी फायरिंग में एक राहगीर युवक गोली लगने से घायल हो गया था। बताते चलें कि गांव जौनाई, जैंत में पांच जुलाई दोपहर करीब दो बजे रास्ते में ट्रैक्टर खडा था। इस दौरान स्कूटी निकालने को लेकर रोहित और पवन तिवारी पक्ष के मध्य विवाद हो गया। जमकर लाटी-डंडे चलने के साथ फायरिंग हो गयी थी। इस दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक वृंदावन दास (19) उपचाररत है। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पवन समेत आधा दर्जन कि खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.