Mathura News: हत्या के आरोप में वांछित दोनों सगे भाई गिरफ्तार
मथुरा, अक्टूबर 10 -- Mathura News: थाना पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान कोसीकलां-शाहपुर रोड पर चौडरस नाले के समीप से शनिवार सुबह युवक की हत्या के आरोप में वांछित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे उप निरीक्षक विनीत नेहरा, अनिल कुमार पुलिस टीम के साथ कोसीकलां- शाहपुर रोड़ पर चौडरस नाले के समीप चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान युवक की कुएं में डुबा कर हत्या करने के बाद खेत में गड्ढा खोद कर शव गाढ़ने के आरोप में वांछित ओमप्रकाश उर्फ विष्णु और लक्ष्मण निवासीगण गांव बरका, कोसीकलां को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक, शव छिपाने में प्रयुक्त फावड़ा, पिट्ठू बैग, घटना के समय पहने कपड़े आदि बरामद कर चालान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.