मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: थाना रिफाइनरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान जयपुर-बरेली हाइवे पर गांव मदनपुरा से बाद की ओर आने वाले मार्ग से हत्या के आरोप में प्रकाश में आये दो और वांछितों को गिरफ्तार कर चालान किया। इससे पूर्व पुलिस दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि 20 जून को जानलेवा हमले के दौरान सेनापति की हत्या और एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर जानलेवा हमला व हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। तभी से पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस दो को गिरफ्तार कर जेल भी भिजवा चुकी है। विवेचना के दौरान चंद्रवीर उर्फ छोटू रामकुमार निवासीगण मीरा नगर, आजमपुर, रिफाइनरी के नाम भी प्रकाश में आये थे। पुलिस टीम इनकी तलाश कर रही थी। रविवा...