मथुरा, अगस्त 10 -- Mathura News: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने 13 अगस्त को पानी गांव रोड स्थित नवीन अनाज मंडी, वृन्दावन में आयोजित होने वाले ई-रिक्शा चालकों के साथ जन-जागरूकता एवं संवाद अधिवेशन की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। यहां जुटने वाले ई-रिक्शा चालकों स्वच्छता व यातायात को लेकर सीधा संवाद होगा। प्रत्येक ई-रिक्शा पर डस्टबिन लगेगी। स्वच्छता का संदेश अंकित किया जाएगा। इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा भी लगाया जाएगा। सोमवार को नवीन अनाज मंडी स्थित अधिवेशन स्थल का नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर मंच, रेड कार्पेट, होर्डिंग, एलईडी स्क्रीन, बैठक व्यवस्था, ई-रिक्शा पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत प्लानिंग कर उन्हें निर्धारित स्थानों पर व्यवस्थित रू...