Mathura News: स्मैक बेचने में हिस्सा न मिलने पर की थी हत्या
मथुरा, जुलाई 26 -- Mathura News: थाना हाईवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान रेलवे लाइन अंडरपास, गांव बाजना के समीप से हत्या के आरोप में वांछित दो नामजदों को गिरफ्तार कर चालान किया। आरोप है कि नामजदों ने गांव बाजना में तीन साल पहले लाखन को स्मैक बेचने के बाद सही हिस्सा न देने और उठवाने की धमकी देने के चलते उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी ओर कुएं से मिले कंकाल का डीएनए सैम्पल कलेक्ट करा लिया है। शीघ्र ही मृतक के पिता का डीएनए जांच को सैम्पल कलेक्ट कर लैब भिजवाया जायेगा। प्रभारी निरीक्षक हाइवे प्रशांत कपिल ने बताया कि शनिवार रात करीब पौने 11 बजे उप निरीक्षक केशव वशिष्ठ, उप निरीक्षक प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में गश्त पर थे। पुलिस टीम ने सूचना पर रेलवे लाइन अंडरपास, बाजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.