Mathura News: स्कूल से लौटती छात्राओं से साधु भेष धारी ने की छेड़छाड़
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: थाना अंतर्गत एक गांव में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्राओं के साथ साधु भेष धारी ने छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर फरसा लेकर मारने का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे एक गांव में पढ़ने वाली पांच छात्राएं व एक छात्र स्कूल से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में सीताराम बाबा आश्रम के पास साधु भेषधारी बच्चियों को रोक कर उनका हाथ पकड़कर आश्रम के अंदर आने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि साधु ने उन्हें पैसों का लालच भी दिया और छात्राओं के शरीर को गलत नीयत से छुआ। इसका छात्राओं ने विरोध किया तो साधु भेषधारी ने उनके साथ मारपीट की। शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी ने अंदर से फरसा निकालकर जान से मारने और किसी को बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.