Mathura News: स्कूल में धूमधाम से मनाया द्वितीय वार्षिकोत्सव
मथुरा, जुलाई 2 -- Mathura News: बलदेव, श्री दाऊजी पब्लिक स्कूल अरतौनी में बुधवार को द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया। इसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं अतिथियों का स्मृति चिह्न एवं पटुका पहनाकर सम्मान किया। शुभारंभ थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, विद्यालय निदेशक राधिका चौधरी एवं भारतीय किसान यूनियन चौधरी चरण सिंह के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधि में भी भाग लेकर प्रतिभा निखारनी चाहिए। धर्मेंद्र तोमर ने विद्यालय की शैक्षिक प्रगति की सराहना कर कहा कि मात्र दो वर्षों में विद्यालय ने क्षेत्र में अलग पहचान बनाई है। निदेशक राधिका चौधरी ने कहा कि नए सत्र में बच्चों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.