मथुरा, सितम्बर 7 -- Mathura News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर महाराजा अनंगपाल पब्लिक स्कूल लोरियापट्टी में विद्यालय के प्रबंधक टीकम सिंह प्रधान एवं डायरेक्टर कुलदीप सिंह के संयोजन में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रिंस कुंतल को 5,100 रुपेय, द्वितीय स्थान रोहित सिंह को 3,100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले शैलेंद्र सिंह को 1,100 रुपये पुरस्कार दिया गया। लॉन्ग जंप में प्रथम स्थान दुर्गेश सिंह को 2,100 रुपये, द्वितीय स्थान मनीष सिंह को 1,100 रुपये और तृतीय स्थान पाने वाले कालू को 500 रुपये पुरस्कार दिया गया।गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह ने कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, संघर्ष करने की क्षमता और नेतृत्व के गुणों का विकास करता ह...