मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: स्कूलों के खुलते ही संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने स्कूली बच्चों के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मिशनः सेफ फ्यूचर अभियान के अंतर्गत चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना फिटनेस, बिना परमिट और निर्धारित सुरक्षा मानकों की अवहेलना करने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की गई। इस अभियान परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारी राजेश राजपूत, सतेन्द्र कुमार सिंह सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन द्वितीय दल), यात्रीकर अधिकारी संदीप चौधरी, पूजा सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न मार्गों पर स्कूली वाहनों की आकस्मिक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान गंभीर कमियां पाए जाने पर 06 स्कूली वाहनों को तत्काल सीज किया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य 22 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। यह भ...