Mathura News: स्कूली बस की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो महिलाओं की मौत, 21 लोग घायल
मथुरा, जुलाई 11 -- Mathura News: थाना राया के अंतर्गत राया-अलीगढ़ रोड पर गांव बिरहना के समीप स्कूली बस द्वारा पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार देने से ट्रॉली पलट गयी और इसमें सवार दो महिलाओं की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गये। दो घायलों की हालत चिंताजनक होने पर इन्हें आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। अन्य घायलों को परिजन भरतपुर ले गये। दुर्घटना के कारण काफी देर तक अलीगढ़ रोड पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहनों को रोड से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस बस चालक की तलाश कर रही है। इस घटना में स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सकुशल हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे गांव अधईया खुर्द, पैंगोर, कुम्हेर, डीग से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार 23 महिला-पुरुष गांव हरदपुर, इगलास, अलीगढ में रिश्तेदारी में गमी में शामिल होने जा रहे थे। राया-अलीग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.