Mathura News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों का साढ़े तीन करोड़ का बकाया चुकाया
मथुरा, जुलाई 8 -- Mathura News: नगर पालिका परिषद ने कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली धनराशि तथा कार्यरत कर्मचारियों के लंबे समय से लंबित बकाया भुगतान किया। पालिका ने करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये कर्मचारियों को वितरित किए। पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल एवं अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार ने कर्मचारियों को बकाया भुगतान के चेक एवं संबंधित दस्तावेज सौंपे। लंबे समय से भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। पालिका प्रशासन ने बताया कि कर्मचारियों के लंबित देयकों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन एवं अन्य देय लाभ उपलब्ध कराने के साथ-साथ कार्यरत कर्मचारियों के रुके भुगतान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.