Mathura News: सुनरख बांगर-नगला कीकी रोड पर शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: थाना जैंत के अंतर्गत सुनरख बांगर से नगला कीकी रोड पर एक व्यक्ति शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। मृतक के पास से मिले कागजातों के आधार पर उसकी शिनाख्त जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी व्यक्ति के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं, इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। गुरुवार सुबह सुनरख बांगर से नगला कीकी मार्ग पर करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा था। इसकी जानकारी वहां होकर गुजर रहे लोगों को हुई तो लोगों में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे उप निरीक्षक अंकित कुमार ने मौका मुआयना करते हुए शव कब्जे में कर पहचान कराने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.