Mathura News: सीवर समस्या से जूझ रहे तिवारी पुरम के लोग
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: यमुनापार स्थित तिवारी पुरम कॉलोनी के वार्ड नंबर 14 में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों का जीना मुहाल है। गलियों में गंदा पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। विवेक सिंह और रोहित गुसाई का कहना है कि कॉलोनी के लोग पिछले चार-पांच साल से इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। अधिकारियों से शिकायत करने पर बड़ी पाइपलाइन डालकर समस्या दूर करने का आश्वासन मिलता है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। जगह-जगह गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा है। स्कूली बच्चों को भी गंदे पानी से भरी गलियों में गिरने का डर रहता है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से सीवर व्यवस्था दुरुस्त कर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.