मथुरा, सितम्बर 5 -- Mathura News: हाईवे थाना क्षेत्र में होम लोन न चुकाने पर एक दंपति ने सील की गई संपत्ति का ताला तोड़कर दोबारा कब्जा कर लिया। इस संबंध में सत्या माइक्रो हाउसिंग फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ​सत्या माइक्रो हाउसिंग फाइनेंस लि. के अधिकृत प्रतिनिधि अविनाश चंद्र पंकज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी किरण देवी उधारकर्ता और रमन लाल सह-उधारकर्ता निवासी मौजा मासूम नगर, मथुरा ने अपनी संपत्ति खसरा सं. 20 को बंधक रखकर कुल Rs.18 लाख 64 हजार का होम लोन लिया था। किश्तें न चुकाने पर 07 सितंबर 2025 को उनका खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Aligarh News: कूटरचित दस्तावेज लगाकर लिया 35.80 लाख का लोन, महिला समेत दो पर केस इसके बाद सरफेसी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए...