Mathura News: सील तोड़ने की बजाय झोलाछाप ने उखाड़ फेंका पूरा किवाड़
मथुरा, जुलाई 18 -- Mathura News: कस्बे में एक झोलाछाप चिकित्सक ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए गए क्लीनिक की सील तोड़ने के बजाय पूरा किवाड़ ही उखाड़ फेंका और दरवाजे पर पर्दा लगाकर दोबारा मरीज देखने लगा। मामले की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गई। गौरतलब है कि गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मांट के अधीक्षक डॉ. जीतेश तिवारी ने मुख्य बाजार स्थित निरंजन कुमार विश्वास के बंगाली क्लिनिक को बिना किसी वैध पंजीकरण के संचालित पाए जाने पर सील कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए अवैध क्लिनिक को बंद कराया गया और थाना मांट में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को सीएचसी अधीक्षक को सूचना मिली कि झोलाछाप ने सील लगे दरवाजे का पूरा किवाड़ उखाड़कर फेंक दिया है और पर्दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.