मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा घोषित सीए फाउंडेशन परीक्षा के परिणामों में मथुरा ब्रांच के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का नाम रोशन किया है। इस वर्ष मथुरा से कुल 178 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 44 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में मेधा शर्मा ने जिला टॉप किया। मथुरा ब्रांच के पदाधिकारियों के अनुसार इस परीक्षा में मेधा शर्मा ने जिले में प्रथम स्थान, नैतिक शर्मा ने दूसरा और लावी अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त कर मथुरा का मान बढ़ाया। इस ऐतिहासिक सफलता पर मथुरा ब्रांच के चेयरमैन सीए लोकेश वार्ष्णेय, वाइस-चेयरमैन सीए राहुल गर्ग, सचिव सीए चंद्रेश खंडेलवाल, ट्रेजर सीए प्रवीण अग्रवाल, सिकासा चेयरमैन सीए धर्मेंद्र गोयल एवं पास्ट चेयरमैन सीए राहुल चौधरी न...