मथुरा, अक्टूबर 23 -- Mathura News: जिला क्रिकेट संघ की जिला जूनियर क्रिकेट लीग के आठवें मुकाबले में शुक्रवार को सीएई अकादमी ने नेशनल क्रिकेट अकादमी को 91 रन से हराया। शानदार प्रदर्शन के लिए सीएई अकादमी के अंकुल धनगर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएई अकादमी ने 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 197 रन बनाए। आर्यन तोमर ने 81, अंकुल धनगर ने 51 और सम्यक सिकरवार ने 32 रन बनाए। नेशनल क्रिकेट अकादमी की ओर से यश और राज ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि इमरान को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम 27.5 ओवर में 106 रन पर सिमट गई। हरीश राघव पब्लिक स्कूल के मैनेजर अनुग्रह रावत ने अंकुल धनगर को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कमल चावला ने बताया कि शनिवार को दो मुकाबले होंगे। हरीश राघव क्रिकेट ग्राउंड पर बीएसए क...