Mathura News: सावन के सभी सोमवार को मीट की दुकानें रखें बंद: एसडीएम
मथुरा, अगस्त 3 -- Mathura News: श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के शुरू होते ही तहसील प्रशासन सतर्क हो गया है। शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी (छाता) अखिलेश त्रिपाठी ने तहसील क्षेत्र के सभी थानों का दौरा कर पीस कमेटी (शांति समिति) की बैठकों का आयोजन किया। एसडीएम अखिलेश त्रिपाठी ने लोगों से कांवड़ यात्रा के पावन अवसर पर शांति, आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने धार्मिक मान्यताओं और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए श्रावण मास के सभी सोमवारों को क्षेत्र में मीट की दुकानें पूरी तरह बंद रखने और बिक्री न करने का आग्रह किया। जिस पर उपस्थित सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.