Mathura News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम ने किया निरीक्षण
मथुरा, सितम्बर 10 -- Mathura News: उप जिलाधिकारी छाता अखिलेश कुमार ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं, मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिरेंद्र पाल को व्यवस्थाओं में सुधार के लिए 15 दिन का समय दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए, ताकि आने वाले समय में मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- Sasaram News: तालाब मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.