Mathura News: सामान लेने पहुंचा व्यक्ति ज्वैलरी समेत ले गया बैग
मथुरा, सितम्बर 27 -- Mathura News: थाना कोतवाली अंतर्गत चौक बाजार स्थित दुकान पर सामान खरीदने आए व्यक्ति पर सामान के साथ काउंटर पर रखे जेवर समेत बैग को चोरी कर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। बैग चोरी होने की घटना सीसीटीवी में कैद होने पर पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मान रही है, लेकिन मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल मामले की जांच कर रही है। चौक बाजार स्थित दुकानदार आशीष सोनी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार को वह घर से आया तो मां ने बहन की ज्वैलरी को सही कराने के लिये बैग में ज्वैलरी रख कर दिया था। उसने दुकान खोलने के बाद बैग दुकान के काउंटर पर रख दिया। दोपहर करीब साढे 12 बजे दुकान पर एक व्यक्ति सामान खरीदने आया। उसने बनियान आदि सामान लिया। आरोप है कि सामान खरीदने आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.