मथुरा, अगस्त 18 -- Mathura News: वृंदावन, आगरा से वृंदावन साधु बनने आया युवक लापता हो गया। परिजनों ने काफ़ी तलाश किया, लेकिन कोई खबर नहीं लगने पर कोतवाली में सोमवार रात को गुमशुदगी दर्ज कराई है। मनोज कुमार पुत्र देवेन्द्र कुमार निवासी 20, पावन धाम, फेस-एक, शमशाबाद रोड, आगरा ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराये मुकदमे में अवगत कराया है कि उसका भाई हितेन्द्र पालीवाल निवासी 9-गुरु तेग बहादुर एन्कलेव, गुरु का ताल, थाना सिकंदरा सन्यासी वेश धारण करके रहता है। 27 अप्रैल को वह वृंदावन आया था, तब से उसका कोई पता नहीं है। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। मंदिरों के आस-पास तथा कई संभावित जगहों पर खोजबीन की, कुछ पता नहीं चला। आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उसके भाई को कहीं ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...