Mathura News: साधु पर युवती से छेड़खानी-अश्लील हरकत का आरोप
मथुरा, नवम्बर 7 -- Mathura News: थाना बरसाना पुलिस ने एक साधु के खिलाफ युवती से छेड़छाड़, अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि सात-आठ जून को वह बरसाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मंदिर पर गयी थी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद साधु ने उसे संकीर्तन के बहाने बुलाकर अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर उसे धमकी दी। पीड़िता ने तहरीर में अपनी जान को खतरा बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.