मथुरा, जुलाई 3 -- Mathura News: सौभरि वन में शुक्रवार को एक साधुवेशधारी ने वनकर्मी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। लहूलुहान हालात में वनकर्मी कोतवाली पहुंचा और तहरीर दी। वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सुनरख क्षेत्र स्थित सौभरि वन फेज़-दो में वन विभाग के केयरटेकर देवेंद्र गौतम की तैनाती है। शुक्रवार को साधु वेश में आए अज्ञात हमलावर ने उन पर चाकू से वार करना शुरू कर दिए। अचानक हुए जानलेवा हमले में उनके गले, कान, हाथ और आंख पर चोट आई। घटना के बाद लहूलुहान हालत में वह कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी है। घायल वनकर्मी के भाई रमनबिहारी गौतम ने बताया कि सौभरि वन क्षेत्र में साधु के वेश में कई संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोग अवैध रूप से रह रहे हैं जिसकी शिकायत पहले भी कई बार पुलिस से की जा चुकी है। परिजनों ने मांग की कि इन ...