Mathura News: साधुवेशधारी की हत्या में शामिल एक अभियुक्त गिरफ्तार
मथुरा, अगस्त 22 -- Mathura News: चामुंडा मंदिर के समीप जंगल में साधुवेशधारी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को न्यायालय में उसे पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का मृतक से करीब डेढ़ लाख रुपयों को लेकर विवाद था। परिक्रमा मार्ग में गौरे दाऊजी के पास प्रेम कुटी आश्रम में रह रहे राघव दास उर्फ़ राजकुमार पुत्र पूरन सिंह की 18 अगस्त को चामुंडा मंदिर कट के पास जंगल में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। घटना में शिवराम निवासी प्रेम कुटी आश्रम और अर्जुन निवासी चामुण्डा कट पर गिरधारी मल्लाह के खोखा पर निवासित, मूल निवासी गांव कुण्डेश्वर, थाना कोतवाली टीकमगढ़, मध्यप्रदेश भी घायल हुए थे। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: वृंदावन में लवेदी के संत की चाकू से गोदकर हत्या, गांव में शोक 19 अगस्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.